दिल्ली विस्फ़ोट, कार सीएनजी से लैस थी, विस्फोट की प्रकृति पर टिप्पणी करना जल्दबाजी संयुक्त आयुक्त दिल्ली पुलिस...

नेशनल न्यूज़ 24 नेटवर्क इंडिया
बीते कल यानि सोमवार को शाम करीब 6.55 लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में हुए विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे, सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के बाद छह कारों, चार मोटरसाइकिलों और तीन ई-रिक्शा में भी आग लग गई.

इस घटना पर दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने एक ब्यान में कहा कि शाम करीब 6.55 बजे एक विस्फोट और वाहनों में आग लगने की सूचना मिली, ब्यान में ये भी कहा गया है कि सात दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और शाम 7.36 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया.

साथ ही संयुक्त पुलिस आयुक्त (मध्य रेंज) मधुर वर्मा ने कहा, कि कार सीएनजी से लैस थी, इस समय विस्फोट की प्रकृति पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने घटना की प्रारंभिक जाँच शुरू कर, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) को भी इसमें शामिल किया गया है, पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं दिल्ली से सटे यूपी वेस्ट के ज़िलों मैं भी पुलिस अलर्ट मोड मैं थी.

विस्फोट के बाद के वीडियो में एक बड़े इलाके में आग की लपटें, सड़क पर बिखरे शव और लोगों को आग की लपटों से पीड़ितों को बचाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, शीशगंज गुरुद्वारे के पास रहने वाले स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनकी खिड़कियाँ टूट गईं और वे अपने घरों से बाहर निकल आए.

चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव ने मीडिया को बताया , यह एक ज़बरदस्त धमाका था, इसके झटके 700 से 900 मीटर दूर तक महसूस किए जा सकते थे, इमारतें ऐसे हिलीं जैसे भूकंप आ गया हो... सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी थीं.

ये घटना वाली जगह लाल किला मेट्रो स्टेशन मध्य दिल्ली में दिल्ली गेट से उत्तर में कश्मीरी गेट के बीच मुख्य सड़क पर स्थित है, यह चांदनी चौक जाने वाली सड़क के ठीक सामने है और जामा मस्जिद से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर है, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन लगभग 2 किलोमीटर दूर है.

बता दें कि विस्फोट स्थल चांदनी चौक के पैदल मार्ग के ठीक सामने है, बाजार के हालात का वर्णन करते हुए भार्गव ने कहा, "सभी दुकानें अब बंद हो चुकी हैं, सड़कें खचाखच भरी हैं और खरीदारों में दहशत का माहौल है, लोग जल्दी-जल्दी निकल रहे हैं... बाजार के पार्किंग क्षेत्र के बाहर लंबी कतार लगी हुई है क्योंकि हर कोई अपनी कारों तक पहुँचने और जल्द से जल्द बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है.

मेट्रो स्टेशन में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, दिल्ली पुलिस ने लाल किला के गेट नंबर 1 और 4 पर प्रवेश व निकास पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि पूरे नेटवर्क में मेट्रो सेवाएँ सामान्य रूप से चल रही हैं.

सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई इस विस्फोट को लेकर, जबकि दिल्ली पुलिस ने अलर्ट कर जांच करते हुए कहा कि कार सीएनजी से लैस थी, इस समय इस विस्फोट की प्रकृति पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, जांच चल रही है अफ़वाह से बेहतर है जांच का इंतज़ार करें, पुलिस और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं.

वहीं कुछ ख़बरों मैं विस्फोट को लेकर आरोपों का दौर शुरू हो चुका था, बड़ी बड़ी हैडलाईन इस ख़बर पर चलने लगीं, जो ग़लत था और है, ख़बर बड़ी है और दर्दनाक है, लेकिन किसी पर जांच से पहले आरोप नफ़रत के साथ अमन चैन को ख़त्म करने वाला है, नेशनल न्यूज़ 24 ऐसी जल्द बाज़ी की ख़बर पर विश्वास नहीं करता, ख़बर मैं आरोप नहीं जांच के बाद सच होना चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

जिहाद शब्द का मतलब क्या है जानने की कोशिश करते हैं...

जिन हालात को डाक्टर इसरार साहब रह० अलेय ने तीस साल पहले कहा वो आज सामने हैं...?

रूबिका खाती है चींटियों से बनी चटनी चापड़ा...?